जब तुम मिले - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

एक पर्वत के शिखर का तप
ढहा
जब तुम मिले l
शाल वन के
घने सायों से तुम्हारे
केश
कजरारे,
भाल
जैसे ग्लेशियर पर
धूप के प्रतिबिम्ब
सोनारे;
पारदर्शी झीलिया
आँखें
तुम्हारी देखकर
एक दर्पण से जुड़े
ज्यूँ दृष्टि के सौ
सिलसिले l
खिलखिलाए तुम
लगा
ज्यूँ ढूध के झरने
कहीं फूटे,
तुम चले तो
खुशबुओं के
फूल से
रिश्ते सभी टूटे;
हरी रेशमी दूब सी
छुअनें
तुम्हारी बाँधकर
रास्ते भर
मोंगरे का फूल बनकर
हम खिले l
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like