दो कंदीलें - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

अक्सर इन रातों में
तिर आतीं आँखों में
दो जलते कंदीलें I
ठहर-ठहर कर अक्सर
लिख जातीं कुछ मन पर
वे दो नीली झीलें I
आंसू की तरह
गिरता है मोम पिघल
जैसे बिखरी खीलें I
भीगी हर कोर लिये
जुड़ आतीं शोर लिये
यादों की तहसीलें I
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like