अब कहाँ वे दिन - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

अब कहाँ वे दिन,
जो कभी काटे न कटते थे
तुम्हारे बिन I

थी जहाँ कलकल
वहाँ अब बर्फ़ उग आई,
इन्तज़ारों की नदी में
छा गई काई;
प्यास की धरती हुई
बेवक्त बैरागिन I

मुक्त छुअनों का
तरल अहसास गुमसुम है,
आज अपना ही पता
हमसे हुआ गुम है;
एक सीधी बात में हैं
सैकड़ों `लेकिन` I

छांव वाले वे सफ़र
जब-जब बुलाते थे,
याद आते थे, हँसाते थे
रुलाते थे;
धुप में कुम्हला गई
सम्वेदना कमसिन I
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like