वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे - उपेन्द्र कुमार

उपेन्द्र कुमारउपेन्द्र कुमार

4 min read · 12.4K reads

वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे
साथी थे फिर साथी ही वो छूट गए तो क्या कीजे

तन-मन से प्यारे थे सपने चाह ने जो दिखलाए
सोच की आँखें खुल जाने पर टूट गए तो क्या कीजे

प्यार के वो अनमोल खजाने आस रही तो अपने थे
उन्हें निराशा के अँधियारे लूट गए तो क्या कीजे

जीवन नैया के जो चप्पू हमने मिलकर थामे थे
अनहोनी के तेज़ भँवर मे टूट गए तो क्या कीजे

खुशहाली ने जिनकी खुशी में घर संसार सजाया था
बुरे वक़्त में मीत वही जो रूठ गए तो क्या कीजे

आस हवा का दामन निकली हम बेचारे क्या करते
इंतज़ार में भाग हमारे फूट गए तो क्या कीजे

दर्द के रिश्ते इनसानों में जब तक थे मज़बूत रहे
प्यार के धागे कोमल थे जो टूट गए तो क्या कीजे
उपेन्द्र कुमार
About the poet

उपेन्द्र कुमार

View profile & all 10 Poems / Stories

More from उपेन्द्र कुमार

  1. उदास पानी - उपेन्द्र कुमार

    जीवन को गलाता था कई हिमयुगों का शीतमैं रोज़ देखता था अपनी छाती पर जमते पहाड़

    12.4K reads
  2. ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भी - उपेन्द्र कुमार

    ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भीकि उगा है दिल की ज़मीन से ये दिमाग से है क़रीब भी

    12.4K reads
  3. चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए - उपेन्द्र कुमार

    चारों तरफ लहू का समंदर न देखिएहिंसा ने कर दिया है जो मंजर न देखिए

    12.4K reads
  4. रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँ - उपेन्द्र कुमार

    रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँबेचैन हूँ, बेहाल हूँ, बर्बाद नहीं हूँ

    12.4K reads
  5. शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोग - उपेन्द्र कुमार

    शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोगक्या-क्या न ज़िन्दगी को बनाए हुए हैं लोग

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like