शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोग - उपेन्द्र कुमार

उपेन्द्र कुमारउपेन्द्र कुमार

3 min read · 12.4K reads

शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोग
क्या-क्या न ज़िन्दगी को बनाए हुए हैं लोग

ख़ुद को ही ख़ुद से खूब छुपाए हुए हैं लोग
सूरज पे मगर दोष लगाए हुए हैं लोग

अब आईना छुपाइए, चेहरा बचाइए
पत्थर हरेक ओर उठाए हुए हैं लोग

कानून जा छुपा किसी कातिल के शिविर में
इन्साफ की गुहार मचाए हुए हैं लोग

चलिए तिमिर के पार के मंज़र भी देख लें
उम्मीद की मशाल जलाए हुए हैं लोग

चुप्पी तो उनकी सिर्फ छलावा है वक़्त का
दिल में हज़ार ग़म भी छिपाए हुए हैं लोग।
उपेन्द्र कुमार
About the poet

उपेन्द्र कुमार

View profile & all 10 Poems / Stories

More from उपेन्द्र कुमार

  1. उदास पानी - उपेन्द्र कुमार

    जीवन को गलाता था कई हिमयुगों का शीतमैं रोज़ देखता था अपनी छाती पर जमते पहाड़

    12.4K reads
  2. ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भी - उपेन्द्र कुमार

    ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भीकि उगा है दिल की ज़मीन से ये दिमाग से है क़रीब भी

    12.4K reads
  3. वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे - उपेन्द्र कुमार

    वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजेसाथी थे फिर साथी ही वो छूट गए तो क्या कीजे

    12.4K reads
  4. चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए - उपेन्द्र कुमार

    चारों तरफ लहू का समंदर न देखिएहिंसा ने कर दिया है जो मंजर न देखिए

    12.4K reads
  5. रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँ - उपेन्द्र कुमार

    रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँबेचैन हूँ, बेहाल हूँ, बर्बाद नहीं हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like