उदास पानी - उपेन्द्र कुमार

उपेन्द्र कुमारउपेन्द्र कुमार

5 min read · 12.4K reads

जीवन को गलाता था कई हिमयुगों का शीत
मैं रोज़ देखता था अपनी छाती पर जमते पहाड़
रोज भोगता था ज्वालामुखियों का ताप
वर्षों आकाश के नीचे गूँजता रहा एक ही शब्द
आकाश-गंगाओं से झरती रही उदासी

तुमसे मिलने की इच्छा ने मुझे दिए
कई सागरों का खारापन
कई पहाड़ो की खाइयाँ
कई मीलों लंबी संकरी गुफाएँ
दुनिया भर का अँधेरा भर आया था मेरी नसों में
देह में खून की जगह दौड़ता था दुःख

दुनिया का चेहरा टटोलती थी तुम अपनी हैरत भरी आँखो से
होंठो पर पहने रखती थी पिछली कई रातों के इंतज़ार की चुप्पी
कई-कई जन्मों का प्रेम लिए माथे पर
कई-कई जन्म लेता रहा धरती पर
जन्म-मृत्यु के सत्य के बीच
कंठ में विष की तरह धरा मैंने
 तुम्हें न खोज पाने का विषाद
तुम्हारे गर्भ से आती गंध ही केवल चीन्हता था मैं
तुम्हारी गोद में अपना मुँह छिपाकर
फूटकर बहना ही मेरी मुक्ति थी
उपेन्द्र कुमार
About the poet

उपेन्द्र कुमार

View profile & all 10 Poems / Stories

More from उपेन्द्र कुमार

  1. ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भी - उपेन्द्र कुमार

    ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भीकि उगा है दिल की ज़मीन से ये दिमाग से है क़रीब भी

    12.4K reads
  2. वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे - उपेन्द्र कुमार

    वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजेसाथी थे फिर साथी ही वो छूट गए तो क्या कीजे

    12.4K reads
  3. चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए - उपेन्द्र कुमार

    चारों तरफ लहू का समंदर न देखिएहिंसा ने कर दिया है जो मंजर न देखिए

    12.4K reads
  4. रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँ - उपेन्द्र कुमार

    रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँबेचैन हूँ, बेहाल हूँ, बर्बाद नहीं हूँ

    12.4K reads
  5. शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोग - उपेन्द्र कुमार

    शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोगक्या-क्या न ज़िन्दगी को बनाए हुए हैं लोग

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like