चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए - उपेन्द्र कुमार

उपेन्द्र कुमारउपेन्द्र कुमार

3 min read · 12.4K reads

चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए
हिंसा ने कर दिया है जो मंजर न देखिए

बाहर की ये चमक ये दमक और कुछ नहीं
ये तो लिखा हुआ है कि अंदर न देखिए

ख़ुद को संभालना कोई मुश्किल नहीं यहाँ
चल ही दिए हैं आप तो मुड़कर न देखिए

जख़्मों पे फिर नमक ही छिड़कना है क्या ज़रूर
मिल कर बिछड़ रहे हैं तो हँसकर न देखिए

संभव नहीं है आपका रहना अगर यहाँ
लालच भरी नज़र से मेरा घर न देखिए

टकरा गई नज़र तो सँभल ही न पाओगे
इस शहर में दरीचों के अन्दर न देखिए
उपेन्द्र कुमार
About the poet

उपेन्द्र कुमार

View profile & all 10 Poems / Stories

More from उपेन्द्र कुमार

  1. उदास पानी - उपेन्द्र कुमार

    जीवन को गलाता था कई हिमयुगों का शीतमैं रोज़ देखता था अपनी छाती पर जमते पहाड़

    12.4K reads
  2. ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भी - उपेन्द्र कुमार

    ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भीकि उगा है दिल की ज़मीन से ये दिमाग से है क़रीब भी

    12.4K reads
  3. वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे - उपेन्द्र कुमार

    वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजेसाथी थे फिर साथी ही वो छूट गए तो क्या कीजे

    12.4K reads
  4. रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँ - उपेन्द्र कुमार

    रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँबेचैन हूँ, बेहाल हूँ, बर्बाद नहीं हूँ

    12.4K reads
  5. शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोग - उपेन्द्र कुमार

    शर्तें समय के दाँव लगाये हुए हैं लोगक्या-क्या न ज़िन्दगी को बनाए हुए हैं लोग

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like