जीने का तेरे ग़म ने सलीक़ा सिखा दिया - उनवान चिश्ती

उनवान चिश्तीउनवान चिश्ती

3 min read · 12.4K reads

जीने का तेरे ग़म ने सलीक़ा सिखा दिया
दिल पर लगी जो चोट तो मैं मुस्कुरा दिया

टकरा रहा हूँ सैल-ए-ग़म-ए-रोज़गार से
चश्‍म-ए-करम ने हौसला-ए-दिल बढ़ा दिया

अब मुझ से ज़ब्त-ए-शौक़ का दामन न छूट जाए
उन की नज़र ने आज तकल्लुफ़ उठा दिया

अपनी निगाह में भी सुबुक हो रहा था मैं
अच्छा हुआ के तुम ने नज़र से गिरा दिया

‘उनवाँ’ निगाह-ए-दोस्त का अंदाज देख कर
मैं अपने हाल-ए-ज़ार पे ख़ुद मुस्कुरा दिया
उनवान चिश्ती
About the poet

उनवान चिश्ती

View profile & all 16 Poems / Stories

More from उनवान चिश्ती

  1. दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे - उनवान चिश्ती

    दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसेदेखने वालों को फूलों का गुमाँ हो जैसे

    12.4K reads
  2. हुस्न से आँख लड़ी हो जैसे - उनवान चिश्ती

    हुस्न से आँख लड़ी हो जैसेजिंदगी चौंक पड़ी हो जैसे

    12.4K reads
  3. इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैं - उनवान चिश्ती

    इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैंहोश के दौर में भी जामा-दरी माँगे हैं

    12.4K reads
  4. जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई है - उनवान चिश्ती

    जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई हैख़ुद अपनी असीर हो गई है

    12.4K reads
  5. जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है - उनवान चिश्ती

    जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में हैवो एक बात जो तेरी अंगड़ाईयों में है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like