दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे - उनवान चिश्ती

उनवान चिश्तीउनवान चिश्ती

3 min read · 12.4K reads

दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे
देखने वालों को फूलों का गुमाँ हो जैसे

तेरे क़ुर्बां ये तेरे इश्‍क़ में क्या आलम है
हर नज़र मेरी तरफ़ ही निगराँ हो जैसे

यूँ तेरे क़ुर्ब की फिर आँच सी महसूस हुई
आज फिर शोला-ए-एहसास जवाँ हो जैसे

तीर पर तीर बरसते हैं मगर ना-मालूम
ख़म-ए-अबरू कोई जादू की कमाँ हो जैसे

उन के कूचे पे ये होता है गुमाँ ए ‘उनवाँ’
ये मेरे शौक़ के ख़्वाबों का जहाँ हो जैसे
उनवान चिश्ती
About the poet

उनवान चिश्ती

View profile & all 16 Poems / Stories

More from उनवान चिश्ती

  1. हुस्न से आँख लड़ी हो जैसे - उनवान चिश्ती

    हुस्न से आँख लड़ी हो जैसेजिंदगी चौंक पड़ी हो जैसे

    12.4K reads
  2. इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैं - उनवान चिश्ती

    इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैंहोश के दौर में भी जामा-दरी माँगे हैं

    12.4K reads
  3. जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई है - उनवान चिश्ती

    जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई हैख़ुद अपनी असीर हो गई है

    12.4K reads
  4. जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है - उनवान चिश्ती

    जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में हैवो एक बात जो तेरी अंगड़ाईयों में है

    12.4K reads
  5. जीने का तेरे ग़म ने सलीक़ा सिखा दिया - उनवान चिश्ती

    जीने का तेरे ग़म ने सलीक़ा सिखा दियादिल पर लगी जो चोट तो मैं मुस्कुरा दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like