जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है - उनवान चिश्ती

उनवान चिश्तीउनवान चिश्ती

3 min read · 12.4K reads

जल्वों के बाँक-पन में न रानाइयों में है
वो एक बात जो तेरी अंगड़ाईयों में है

ख़ुद तुझ से कोई ख़ास तआरूफ़ नहीं जिसे
इक ऐसा शख़्स भी तेरे सौदाइयों में है

महसूस कर रहा हूँ रगें टूटती हुई
पोशीदा एक हश्र उन अँगड़ाइयों में है

रक़्साँ नफ़स-नफ़स है फ़रोज़ाँ नज़र नज़र
ये कौन जलवा-जा मेरी तन्हाईयों में है

क़दमों में है ज़मीं तो ख़याल आसमान पर
कितना फ़राज़ इश्‍क़ की गहराईयों में हैं

दिल की जराहतों के चमन दर चमन खुले
क्या सेहर तेरी याद की अँगड़ाईयों में है

रक़्स-ए-जुनूँ से काम है ‘उनवाँ’ उन्हें मुदाम
मेरी अदा अदा मेरी परछाइयों में है
उनवान चिश्ती
About the poet

उनवान चिश्ती

View profile & all 16 Poems / Stories

More from उनवान चिश्ती

  1. दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसे - उनवान चिश्ती

    दिल का हर ज़ख़्म मोहब्बत का निशाँ हो जैसेदेखने वालों को फूलों का गुमाँ हो जैसे

    12.4K reads
  2. हुस्न से आँख लड़ी हो जैसे - उनवान चिश्ती

    हुस्न से आँख लड़ी हो जैसेजिंदगी चौंक पड़ी हो जैसे

    12.4K reads
  3. इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैं - उनवान चिश्ती

    इश्‍क़ फिर इश्‍क़ है आशुफ़्ता-सरी माँगे हैंहोश के दौर में भी जामा-दरी माँगे हैं

    12.4K reads
  4. जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई है - उनवान चिश्ती

    जब ज़ुल्फ़ शरीर हो गई हैख़ुद अपनी असीर हो गई है

    12.4K reads
  5. जीने का तेरे ग़म ने सलीक़ा सिखा दिया - उनवान चिश्ती

    जीने का तेरे ग़म ने सलीक़ा सिखा दियादिल पर लगी जो चोट तो मैं मुस्कुरा दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like