दिल इतनी शिद्दत से धड़का
कि आँख को दर्द का क़तरा
सियाह दिखाना पड़ा
ज़िंदगी की ज़ंग-आलूद
ज़ंजीरों में जकड़ा वजूद
आख़िरी शब का
ज़ाइक़ा चखते हुए
किसी तांत्रिक का मुंतज़िर है
इश्क़ क्या है
सवाल ने कैफ़ियत का निचोड़ माँगा
तमाम-तर बे-सर-ओ-सामानी इकट्ठी कर के
नमकीन पानी
राइगानी की कहानी लिख रहा था
वजूद को वजूद में फ़ना करने का गुर आ जाए
तो फ़ल्सफ़ा-ए-इश्क़ वजूद में आता है
पैकर-ए-जमाल शाहज़ादी की आँखें
ज़र्द रंग का हवाला बनीं
तो दर्द के इक नए नाम की तख़्लीक़ हुई
माइग्रेन का इलाज अभी दरयाफ़्त नहीं हो सका








