इश्क़ का रक़्स - नज़्म

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

एक दाएरे पे खड़े हो कर

वो धुन सुनना चाह रही हूँ

जिस पे काएनात महव-ए-रक़्स है

कोई भी दलील ना-काफ़ी है

उभरते सूरज की किरनें पढ़ कर

दिन-भर की दास्तान लिखी जा सकती है

सात रंगों का मजमूआ' अगर बोले तो

एक इज़ाफ़ी रंग बन सकता है

मगर चाँद की छाँव में बैठी

सैफ़-उल-मुलूक सुन कर

रात को रूह पे झेलने वाली की

दलील का जवाब

अभी तक नहीं मिला

इश्क़ का रक़्स जारी है

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like