जाड़े का मौसम है
ठंड के मारे बुरा हाल है
थका हुआ क्रांतिकारी
कम्बल लपेटकर
बिस्तर पर बैठा है
उसका सिद्धांत है --
दौड़-धूप करने से
पसीना आता है
पसीना ठंडा हो जाय
तो कंपकंपी होने लगती है
वो कहता है :
सिद्धांत को समझे बिना
सड़क पर मत उतरो
ठंड लग जाएगी
मुझे बिस्तर में रहने दो
कम्बल के नीचे
मैं सिद्धांत तैयार करता हूं
मुझे छेड़ो मत
छेड़ो मत
ठंड के मारे बुरा हाल है
थका हुआ क्रांतिकारी
कम्बल लपेटकर
बिस्तर पर बैठा है
उसका सिद्धांत है --
दौड़-धूप करने से
पसीना आता है
पसीना ठंडा हो जाय
तो कंपकंपी होने लगती है
वो कहता है :
सिद्धांत को समझे बिना
सड़क पर मत उतरो
ठंड लग जाएगी
मुझे बिस्तर में रहने दो
कम्बल के नीचे
मैं सिद्धांत तैयार करता हूं
मुझे छेड़ो मत
छेड़ो मत








