पहला और आख़िरी - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

1 min read · 12.4K reads

वह पहली घड़ी थी
जब मैंने पूछा था :
तुम कौन हो ?

और मेरा सवाल
गूँजते हुए
जवाब बन गया :

मैं तुम हूँ !

बाक़ी ज़िन्दगी गुज़र गई
तुम और मैं के इस खेल में ।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories