ज़राथुस्त्र - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

उस बूढ़े ने मुझसे कहा :
हाँ, तुम वही हो,
जो कभी इसी रास्ते से निकल पड़े थे
कहीं दूर जाने को

और फिर तुम कहीं खो गए
वापसी के रास्ते पर
देखता हूँ तुम्हें ।
तुम कितना बदल गए !

मैंने उससे कहा :
हाँ, मैं बदल गया,
क्योंकि
मैं वही हूँ,
जो कभी
रास्ते पर निकल पड़ा था ।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like