न हन्यते - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

अपनी बालकोनी से 
बाहर फैली हरियाली देखता हूँ । 

कभी न कभी 
मुझे भी हरियाली का हिस्सा बनना है, 

जो 
कड़ी धूप में 
या बर्फ़ के नीचे  
मुरझा जाने के बाद 

खिल उठेगा 
बार-बार ।
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like