रिजेक्टेड माल - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

3 min read · 12.4K reads

कहीं कोई कमी रह गई थी
सादी आंखों से पकड़ में भी नहीं आने वाली
लेकिन वो
एक्सपोर्ट के काबिल नहीं रह गया
साहबों के चमचमाते शोकेस के बदले
उसे जगह मिली फ़ुटपाथ पर
अचानक वो
लगभग हर किसी की पहुंच के अंदर आ गया
बेचने वाले शातिर थे
ख़रीदने वाले भी शातिर
दोनों एक-दूसरे को बेवकूफ़ बना रहे थे
वो उनके धंधे का हिस्सा बन गया
दोनों को पता था
वो रिजेक्टेड है
लेकिन है बेशक काम का

बेशक वो काम का है
और रहेगा
अगर पतलून नहीं
तो फिर झोला बनकर
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकिसी ग़रीब की बरसों की आरज़ू हो जाऊँकिसी ग़रीब की बरसों की आरज़ू हो जाऊँमैं इस सुरंग से निकलूँ तो आब-जू हो जाऊँ— मुनव्वर रानाख़ुद अपने ही हाथों का लिखा काट रहा हूँख़ुद अपने ही हाथों का लिखा काट रहा हूँले देख ले दुनिया मैं पता काट रहा हूँ— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुर