पराई से प्यार - उज्ज्वल भट्टाचार्य

उज्ज्वल भट्टाचार्यउज्ज्वल भट्टाचार्य

2 min read · 12.4K reads

मैं आया था अपनी दुनिया से
तुम भी अपनी दुनिया से निकल पड़ी थीं
कोई इरादा न था
न कोई वादा था
बस, मुलाक़ात हुई ।

हमें पता था
यह दरमियानी है
हमें जाना है
अपनी-अपनी दुनिया में
या कहीं और
जहाँ हम नहीं होंगे
एक दूसरे के लिए ।

सिर्फ़ रह गया
हमारी याद में
एक असम्वैधानिक चुम्बन !
उज्ज्वल भट्टाचार्य
About the poet

उज्ज्वल भट्टाचार्य

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like