हरगिज़ वो शख्स साहिब किरदार नहीं है - उदयप्रताप सिंह

उदयप्रताप सिंहउदयप्रताप सिंह18 Sept 1932

4 min read · 12.4K reads

हरगिज़ वो शख्स साहिब किरदार नहीं है
जो दिल से मोहब्बत का तरफदार नहीं है

सैलानियों से दरिया इशारों में कह गया
जो मौज तुम्हे चाहिए उस पार नहीं है

मंगल पे पहुंचने का ख्वाब देख रहे हैं
साँसों के आने जाने पे अधिकार नहीं है

शायर को ये तुर्रए इमत्याज़ किस लिए
कलंदर हैं वैरागी है तलबगार नहीं है

किसी दूसरी दुनियाँ में भी शायद कोई मिले
जो ग़र्दिश ए दौराँ में गिरफ्तार नहीं है

करना है अगर प्यार करो प्यार की तरह
अहसान तो किस्मत का भी स्वीकार नहीं है

हर पल चुरा रहा है कोई ज़िन्दगी के दिन
ये कैसा मुसाफिर है खबरदार नहीं है

दामन न गीला कीजिये ना चीज़ के लिए
आँसू हैं महज़ मोतियों का हार नहीं है
उदयप्रताप सिंह
About the poet

उदयप्रताप सिंह

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like