अयोध्या विवाद - उदयप्रताप सिंह

उदयप्रताप सिंहउदयप्रताप सिंह18 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

सारी धरा राम जन्म से हुई है धन्य
निर्विवाद सत्य को विवाद से निकालिए ।

रोम-रोम में बसे हुए हैं विश्वव्यापी राम
राम का महत्व एक वृत्त में न ढालिए

वसुधा कुटुंब के समान देखते रहे जो
ये घृणा के सर्प आस्तीन में न पालिए ।

राम-जन्मभूमि को तो राम ही सँभाल लेंगे
हो सके तो आप मातृभूमि को सँभालिए ।
उदयप्रताप सिंह
About the poet

उदयप्रताप सिंह

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like