गुम गई है, गुम गई है, गुम गई है...
कॉन्वेंट स्कूल के कंपाउंड से
संचालकों एवं माता-पिताओं की लापरवाही से
पलक खुलने, बंद होने के बीच के किसी क्षण में
...मातृभाषा में लिखती-पढ़ती
एक समूची पीढ़ी
पहचान की निशानी
‘कान्हा ने किसकी मटकी फोड़ी?’ पूछने पर
जवाब मिलेगा, ‘जैक एंड जिल की।’
खोजकर वापस पहुँचाने वाले को
कोई पुरस्कार नहीं दिया जाएगा,
क्योंकि वो गुम हो चुकी है,
हमेशा हमेशा के लिए।








