मणिबेन पटेल

उदयन ठक्करउदयन ठक्कर

1 min read · 12.4K reads

“पंडित जी,

लिजिए यह पेटी

पक्ष के लिए स्वीकारे गए रुपयों की...

ये शेष है...”

सरदार के निधन के

दसेक दिन बाद

उनकी पुत्री मणिबेन ने

जाकर नेहरू से कहा।

“कहाँ रहती हो? घर तो अपना है न?

ख़र्चा चलाने के लिए

थोड़े-बहुत रुपए तो हैं न?

ऐसा कुछ भी

लेश मात्र भी

नेहरू ने नहीं पूछा।

लगे हाथ एक बात बताऊँ?

बारदोली में

जयजयकार होने के बाद

सरदार ने कहा था,

“सारा श्रेय बापू को जाता है।

बापू ही गुरु। मैं तो, बस एकलव्य।”

बापू यदि द्रोण थे

और सरदार एकलव्य,

तो अर्जुन कौन होगा?

*

मणिबेन की साड़ी में लगा पैबंद

आ गया नज़र

नेहरू की बेटी को, जो

खड़ी थी वहीं, तिजौरी के पास।

‘ऐसा ही पैबंद कहीं मेरी साड़ी में न लग जाए...’

सोचकर उसने जो किया, सो किया...

उस बेचारी का दरअसल

कोई क़सूर नहीं था।

क़सूर तो सारा मणिबेन का ही था!

उदयन ठक्कर
About the poet

उदयन ठक्कर

सुपरिचित गुजराती कवि-लेखक।

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीडर की कहानीबच्ची माँ के गले से झूलती कहती है,‘माँ, तुम डरो मत।’— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे