मलिक काफ़ूर

उदयन ठक्करउदयन ठक्कर

1 min read · 12.4K reads

वह न तो पुरुष था,

न स्त्री था!

सुलतान अलाउददीन खिलजी के दरबार में

क्या दबदबा था उसका!

सुलतान और मलिक के बीच

सभी-कुछ था एक-दूसरे का।

सुलतान को चाहिए था मलिक और

मलिक को चाहिए था सुलतान-पद।

अलाउददीन खिलजी ज्यों ही हुआ

अल्ला को प्यारा,

मलिक बन बैठा

मलिक से मालिक।

किन्नर ने सत्ता हासिल की हो,

ऐसा वो पहला क़िस्सा था,

न कि आख़िरी!

उदयन ठक्कर
About the poet

उदयन ठक्कर

सुपरिचित गुजराती कवि-लेखक।

View profile & all 7 Poems / Stories