दोहा - भाग 10 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

सेवा व्रतवर का व्रती, सत्यशील धृतिमान।
धन्य आत्मधन का धनी, गाँधी यति मतिमान।।91।।

खींचा गीता-भाल पर, तिलक अनूप सुरूप।
धन्य भारती, तिलक तू, तिलक स्वराज्य-स्तूप।।92।।

ये न नारियाँ शुक्तियाँ, इनका मोल त तोल।
किसे पता किस कूख में, हो मोती अनमोल।।93।।

हल चलना यदि बन्द हो, हलचल मय संसार।
हल पर ही यह महल हैं, हिल जाये व्यापार।।94।।

मैं कहता हूँ राम तू, कहता रब्ब-रहीम।
व्यक्ति वही बस एक हैं, कह लो वैद्य-हकीम।।95।।

चम्पे फूली बहुत तू, बहुत प्रसारी गंध।
धिक् वैभव तू भ्रमर से, पा न सकी सम्बन्ध।।96।।

हो स्वतन्त्र अति शीघ्र ही, सिखा जगत को पाठ।
छुड़ा असुरता विश्व की, रच-रच वैदिक ठाठ।।97।।

ऊधो हम कौं जोग की, बिधि लागत विपरीत।
सिखलावत मछलीन कूँ, रुँख चढ़न की रीत।।98।।

आसन सिद्धि समाधि मैं, अहंकार रहि जात।
पावन प्रेम समाधि यह, अहंकार कूँ खात।।99।।

हिन्दूपन-रक्षक प्रवल, शूर शिवा बल-धाम।
राणा-से तू ने जने, माता तुझे प्रणाम।।100।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like