इक बहाना है तुझे याद किए जाने का - तुफ़ैल बिस्मिल

तुफ़ैल बिस्मिलतुफ़ैल बिस्मिल

3 min read · 12.4K reads

इक बहाना है तुझे याद किए जाने का
कब सलीक़ा है मुझे वर्ना ग़ज़ल गाने का

फिर से बिखरी है तिरी ज़ुल्फ़ मिरे शानों पर
वक़्त आया है गए वक़्त को लौटाने का

जिस की ताबीर अता कर दे मुझे वो ज़ुल्फ़ें
कौन कहता है कि वो ख़्वाब है दीवाने का

पीने वाले तो तुझे आँख से पी लेते हैं
वो तकल्लुफ़ ही नहीं करते हैं पैमाने का

किस क़दर हाथ यहाँ साफ़ नज़र आते हैं
फ़ैज़ कितना है तिरे शहर पे दस्ताने का

आप तो शेर में मफ़्हूम की सूरत होते
लफ़्ज़ होता जो कोई आप को पहनाने का

इस कड़ी धूप में हम वर्ना तो जल जाएँगे
वक़्त ‘बिस्मिल’ है यही ज़ुल्फ़ को लहराने का
तुफ़ैल बिस्मिल
About the poet

तुफ़ैल बिस्मिल

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like