जो भी तेरी आँख को भा जाएगा - तुफ़ैल बिस्मिल

तुफ़ैल बिस्मिलतुफ़ैल बिस्मिल

3 min read · 12.4K reads

जो भी तेरी आँख को भा जाएगा
जान-ए-जाँ महबूब समझा जाएगा

नाम ज़ुल्फों का न लेना भूल कर
दिल का पंछी दाम में आ जाएगा

वक़्त के मक़्तल में हम हैं दोस्तो
वक़्त इक दिन हम को भी खा जाएगा

वो समझता है मिरी हालत मगर
मैं अगर कह दूँ तो शरमा जाएगा

कुछ न कहना राज़-दाँ बस देखना
आँख से वो मुद्दआ पा जाएगा

कह रहे हैं वो न ‘बिस्मिल’ यूँ तड़प
तुझ पे ज़ालिम दिल मिरा आ जाएगा
तुफ़ैल बिस्मिल
About the poet

तुफ़ैल बिस्मिल

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like