ख़ुदा से वक़्त-ए-दुआ हम सवाल कर बैठे - महरूम

तिलोक चंद महरूमतिलोक चंद महरूम1 Sept 1887

3 min read · 12.4K reads

ख़ुदा से वक़्त-ए-दुआ हम सवाल कर बैठे
वो बुत भी दिल को ज़रा अब सँभाल कर बैठे

किया है आँख की गर्दिश से पीस कर सुरमा
वो बे-चले ही मुझे पाइमाल कर बैठे

तमाम उम्र परेशाँ रक्खा दम-ए-आख़िर
बला से मेरी परेशाँ वो बाल कर बैठे

चले हैं तूर को मूसा मगर हमें मतलब
के हम बुतों ही में ये देख भाल कर बैठे

रवाँ हैं अश्क किसी के फ़िराक़ में या रब
कोई न पुर्सिश-ए-वजह-ए-मलाल कर बैठे

बुरा हूँ उल्फ़त-ए-ख़ुबाँ का हम-नशीं हम तो
शबाब ही में बुरा अपना हाल कर बैठे

न इल्म है न ज़बाँ है तो किस लिए महरूम
तुम अपने आप को शाएर ख़याल कर बैठे
तिलोक चंद महरूम
About the poet

तिलोक चंद महरूम

View profile & all 12 Poems / Stories

More from तिलोक चंद महरूम

  1. दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकी - महरूम

    दस्त-ए-ख़िरद से पर्दा-कुशाई न हो सकीहुस्न-ए-अज़ल की जलवा-नुमाई न हो सकी

    12.4K reads
  2. फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिए - महरूम

    फ़ित्ना-आरा शोरिश-ए-उम्मीद है मेरे लिएना-उम्मीदी राहत-ए-जावेद है मेरे लिए

    12.4K reads
  3. हमारे वास्ते है एक जीना और मर जाना - महरूम

    हमारे वास्ते है एक जीना और मर जानाके हम ने ज़िंदगी को जादा-ए-राह-ए-सफ़र जाना

    12.4K reads
  4. हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैं - महरूम

    हिज्राँ की शब जो दर्द के मारे उदास हैंउन की नज़र में चाँद सितारे उदास हैं

    12.4K reads
  5. होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हम - महरूम

    होते हैं ख़ुश किसी की सितम-रानियों से हमवक़्फ़-ए-बला हैं अपनी ही नादानियों से हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like