लो कहा साँबरी - तेजी ग्रोवर

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

3 min read · 12.4K reads

पता नहीं कब से
मुझे बर्फ़ ढक़ी चोटियों से प्यार हो गया
हिमालय की गोद में
बर्फ़ की तहों के बीच
मैं सुखद पड़ा रहना चाहता हूँ।
पर बर्फ़ानी हवाएँ
मुझे बार-बार
किसी छत पर
या आँगन में
या ख़ेत में
बिखेर देती हैं
मुझे समेट कर
कोई दो नन्हें हाथ
आँगन में
अपना एक घर बनाते हैं।
दुपहर ढलते सूरज की कोई टेज़ किरण
बर्फ़ के घर को
गला देती है
चूल्हे के पास
ठंडे हाथों को तपाते हुए
पिता समझते हैं
“बर्फ का कभी घर नहीं होता”

तबसे मैं बर्फ़ानी हवाओं के संग
पता नहीं
कहाँ-कहाँ भटक रहा हूँ।
तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like