क्या मालूम है तुम्हें - तेजी ग्रोवर

तेजी ग्रोवरतेजी ग्रोवर

3 min read · 12.4K reads

क्या
मालूम है
तुम्हें

पर्दे के पीछे
बेतरह
रूठ गई है
वह

उसकी
     मात्राएँ
          झाँकती हैं
अथाह हरे की सलों में

उसके शब्द
हृदय की रेत पर
तड़पते से कुछ जीव हैं अक्स में

उसके अर्थ
तुम्हारे अंगों में
            ख़ून की तरह
            श्वेत और मौन हैं

बहुरंगी मेघों से
       अश्रुबिन्द
         बरस
 जाते हैं
      स्वरों की मुण्डेर पर


तब भी नहीं आती वह
          नहीं आती
                 तब भी

नहीं आती वह
      आती नहीं वह
तेजी ग्रोवर
About the poet

तेजी ग्रोवर

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like