तेरा चुप रहना मिरे ज़ेहन में क्या बैठ गया

Tehzeeb Hafiतहज़ीब हाफ़ी

1 min read · 14.5K reads

तेरा चुप रहना मिरे ज़ेहन में क्या बैठ गया
इतनी आवाज़ें तुझे दीं कि गला बैठ गया

यूँ नहीं है कि फ़क़त मैं ही उसे चाहता हूँ
जो भी उस पेड़ की छाँव में गया बैठ गया

इतना मीठा था वो ग़ुस्से भरा लहजा मत पूछ
उस ने जिस जिस को भी जाने का कहा बैठ गया

अपना लड़ना भी मोहब्बत है तुम्हें इल्म नहीं
चीख़ती तुम रही और मेरा गला बैठ गया

उस की मर्ज़ी वो जिसे पास बिठा ले अपने
इस पे क्या लड़ना फुलाँ मेरी जगह बैठ गया

बात दरियाओं की सूरज की न तेरी है यहाँ
दो क़दम जो भी मिरे साथ चला बैठ गया

बज़्म-ए-जानाँ में नशिस्तें नहीं होतीं मख़्सूस
जो भी इक बार जहाँ बैठ गया बैठ गया

Tehzeeb Hafi
About the poet

Tehzeeb Hafi तहज़ीब हाफ़ी

नए अंदाज़ से भरपूर, जदीद और ख़ूबसूरत लब-ओ-लहजे के शायर तहज़ीब हाफ़ी 5 दिसंबर 1989 को रीतड़ा, तहसील तौंसा शरीफ़(ज़िला डेरा ग़ाज़ी ख़ान) में पैदा हुए। इन्होंने मेहरान यूनीवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनिरिंग करने के बाद बहावलपुर यूनीवर्सिटी से उर्दू में एम.ए किया। आजकल ल…

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like