पराई आग पे रोटी नहीं बनाऊँगा

Tehzeeb Hafiतहज़ीब हाफ़ी

1 min read · 13.4K reads

पराई आग पे रोटी नहीं बनाऊँगा
मैं भीग जाऊँगा छतरी नहीं बनाऊँगा

अगर ख़ुदा ने बनाने का इख़्तियार दिया
अलम बनाऊँगा बर्छी नहीं बनाऊँगा

फ़रेब दे के तिरा जिस्म जीत लूँ लेकिन
मैं पेड़ काट के कश्ती नहीं बनाऊँगा

गली से कोई भी गुज़रे तो चौंक उठता हूँ
नए मकान में खिड़की नहीं बनाऊँगा

मैं दुश्मनों से अगर जंग जीत भी जाऊँ
तो उन की औरतें क़ैदी नहीं बनाऊँगा

तुम्हें पता तो चले बे-ज़बान चीज़ का दुख
मैं अब चराग़ की लौ ही नहीं बनाऊँगा

मैं एक फ़िल्म बनाऊँगा अपने 'सरवत' पर
और इस में रेल की पटरी नहीं बनाऊँगा

Tehzeeb Hafi
About the poet

Tehzeeb Hafi तहज़ीब हाफ़ी

नए अंदाज़ से भरपूर, जदीद और ख़ूबसूरत लब-ओ-लहजे के शायर तहज़ीब हाफ़ी 5 दिसंबर 1989 को रीतड़ा, तहसील तौंसा शरीफ़(ज़िला डेरा ग़ाज़ी ख़ान) में पैदा हुए। इन्होंने मेहरान यूनीवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनिरिंग करने के बाद बहावलपुर यूनीवर्सिटी से उर्दू में एम.ए किया। आजकल ल…

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Tehzeeb Hafi

  1. तेरा चुप रहना मिरे ज़ेहन में क्या बैठ गया

    तेरा चुप रहना मिरे ज़ेहन में क्या बैठ गयाइतनी आवाज़ें तुझे दीं कि गला बैठ गया

    14.5K reads
  2. किसे ख़बर है कि उम्र बस उस पे ग़ौर करने में कट रही है

    किसे ख़बर है कि उम्र बस उस पे ग़ौर करने में कट रही हैकि ये उदासी हमारे जिस्मों से किस ख़ुशी में लिपट रही है

    13.0K reads
  3. ये एक बात समझने में रात हो गई है

    ये एक बात समझने में रात हो गई हैमैं उस से जीत गया हूँ कि मात हो गई है

    13.0K reads
  4. बता ऐ अब्र मुसावात क्यूँ नहीं करता

    बता ऐ अब्र मुसावात क्यूँ नहीं करताहमारे गाँव में बरसात क्यूँ नहीं करता

    12.8K reads
  5. जब उस की तस्वीर बनाया करता था

    जब उस की तस्वीर बनाया करता थाकमरा रंगों से भर जाया करता था

    12.9K reads