कैसे कैसे गुमान में गुज़री
ज़िंदगी इम्तिहान में गुज़री
बंद थे जिस के सारे दरवाज़े
'उम्र ऐसे मकान में गुज़री
तुझ को भी है ख़बर जहाँ वाले
हम पे क्या इस जहान में गुज़री
ज़िक्र आया था उस का महफ़िल में
शब फिर उस के ही ध्यान में गुज़री
ग़म-ए-दौराँ में भी हयात अपनी
‘अज़्म के साएबान में गुज़री








