शोर अंदर जो है बरपा वो सदा हो न सका
लफ़्ज़ ज़ंजीर-ए-मआ'नी से रिहा हो न सका
बात चौखट से जो निकली तो जबीं तक पहुँची
फिर जो सज्दा मुझे करना था अदा हो न सका
इतनी सी बात में सिमटी थी कहानी सारी
उस की मैं हो न सकी और वो मिरा हो न सका
हर सनम-ख़ाने की क़िस्मत नहीं का'बे जैसी
दिल में जो बुत था सजाया वो ख़ुदा हो न सका
आलम-ए-कुन में रहा शोर मिरे होने का
फिर कोई हादिसा मुझ से भी नया हो न सका
तोहमत-ए-अहद-ए-तमन्ना से भी नया हो न सका
आज तक जिस से कोई अहद वफ़ा हो न सका








