हमारी क़ुर्बतों में फ़ासला न रह जाए

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

हमारी क़ुर्बतों में फ़ासला न रह जाए

क़दम से लिपटा हुआ रास्ता न रह जाए

हवा-ए-वहशत-ए-दिल तेज़ चल रही है बहुत

रिदा-ए-हिज्र मिरा सर खुला न रह जाए

ख़ुदा के नाम पे जिस तरह लोग मर रहे हैं

दुआ करो कि अकेला ख़ुदा न रह जाए

ये लोग किस लिए अपने तवाफ़ में हैं मगन

सनम-कदे में मुसल्ला बिछा न रह जाए

तनाबें काट रहा है वो ख़्वाहिशों की मिरी

कहीं पे दश्त में ख़ेमा लगा न रह जाए

ये लम्हा लम्हा जो हम जाम-ए-हिज्र पी रहे हैं

तो तिश्नगी का सलीक़ा धरा न रह जाए

मुजाविरान-ए-अदब इक नज़र इनायत की

ग़ज़ल की शक्ल में कतबा लगा न रह जाए

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like