गीत

तरलोक सिंह कँवरतरलोक सिंह कँवर

1 min read · 12.4K reads

कितनी बार हटाया

तुझे रे त्रिलोकी

तूँ बंजर में

फूल न उगा

बंजर में रहते

विषधर नाग काले

बहुत विषभरी चले हवा

बात अनहोनी

पर होनी में बदले

फूल ये नाजुक-सा सोए को रहा है जगा,

छवि गुलाबी

हल्की-सी गंध फैले

पुष्पों समेत साँप

पी लेंगे सुगंधियाँ

भूल जाए इश्क़ की राह

पीड़ाओं की शूलों का

लिखो गीत-प्रगीत कोई

बैठकर अकेले लेना गा

पल-भर रोकेंगे

बताए एक आँसुओं की

यह भी साँप सारे

जाए खा

कितनी बार रोका है

तुझे रे त्रिलोक

तूँ बंजर में

फूल न उगा।

तरलोक सिंह कँवर
About the poet

तरलोक सिंह कँवर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like