तिल-तिल रोम-रोम, भुरा यहाँ
अपना चिड़ियों का चंबा
मार उडारी, उड़ने लगा जी
अपना चिड़ियों का चंबा...
नैनों में नीर करक कलेजे
जिसने भेजा धन्य ऋतु बुलावा
मन-भर आया परदेसी-सा
दिल बहुत उदास जी
अपना चिड़ियों का चंबा...
चमकें सितारे भीनी रातें
मित्तर बिना रात डायन-सी
सरघी मौसम पिघला हमारा
शिखर दोपहरा चढ़ आया जी
अपना चिड़ियों का चंबा...
बिगड़े चरखे टूटी पूनी
कौन लेगा कतनी की सुध
किरण-किरण-सी सखियाँ चल दीं
सब भंडार उजड़ गया जी
अपना चिड़ियों का चंबा...
कहे भी क्या कँटीली कीकर
सपने सुहाने शिखर हर पल
दोनों लोक उदास हमारे
क्या पिछला क्या अगला जी
अपना चिड़ियों का चंबा...
मानसरोवर देख क़ैद में
पी गए कुछ अंदर-अंदर
राजहंस संन्यास काटते
बैरागी बन चल दिया
अपना चिड़ियों का चंबा...
दिन और पहर-पहर की घड़ियाँ
लगी यारी की टूटी कड़ियाँ
मोह के नक़्श, स्थाई लेकिन
हर पल मन जाए खुरता जी
अपना चिड़ियों का चंबा...
न कोई गीत-संगीत संदेशा
एक हिंसक कोहराम कुल्हाड़ा
यह कैसा शब्द पहुँचाया जी
अपना चिड़ियों का चंबा...








