जचती नहीं कुछ शाही-ओ-इम्लाक नज़र में

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

जचती नहीं कुछ शाही-ओ-इम्लाक नज़र में

हैं ,मेहर-ओ-मह-ओ-अंजुम-ओ-अफ़्लाक नज़र में

इक सोज़-ए-फुसूँ गर है तिरी आँख में पिन्हाँ

है दिल के लिए शौक़ का फ़ितराक नज़र में

क्या ख़ूब कि कश्कोल फ़क़ीरी से है आया

इक गंज-ए-गिराँ-माया तह-ए-ख़ाक-ए-नज़र में

इक ख़्वाब-ए-सहर-साज़ का नायाब ख़ज़ाना

दरयाफ़्त किया है तिरी बेबाक नज़र में

कुछ और कहाँ चाहिए इस दिल को कि अब है

दरिया-ए-ग़म-ए-इश्क़ का पैराक नज़र में

ये ख़्वाब है सय्याद का या इक दिल-ए-वहशी

उभरा है कोई ताइर-ए-चालाक नज़र में

सैलाब शक़ावत के मुक़ाबिल है तुम्हारे

ये फ़स्ल-ए-मोहब्बत ख़स-ओ-ख़ाशाक नज़र में

खाए हैं बहुत मौज-ए-मुख़ालिफ़ के थपेड़े

रक्खा है बहुत बहर-ए-ख़तरनाक नज़र में

मल्बूस में 'अंजुम' के हैं पैवंद के गौहर

क्यूँ ठहरे ये कमख़ाब की पोशाक नज़र में

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश