यूँ भी तो तिरी राह की दीवार नहीं है - तालीफ़ हैदर

तालीफ़ हैदरतालीफ़ हैदर1 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

यूँ भी तो तिरी राह की दीवार नहीं है
हम हुस्न-ए-तलब इश्क़ के बीमार नहीं है

या तुझ को नहीं क़द्र हम-आशुफ़्ता-सरो की
या हम ही मोहब्बत के सज़ा-वार नहीं है

क्या हासिल-ए-कार-ए-ग़म-ए-उल्फ़त है कि मजनूँ
अब दश्त-नवर्दी को भी तय्यार नहीं है

अक्सर मिरे शेरों की सना करते रहे हैं
वो लोग जो ग़ालिब के तरफ़-दार नहीं हैं

अब तुझ को सलाम ऐ ग़म-ए-जानाँ कि जहाँ में
क्या हम से दीवानों के ख़रीदार नहीं है

फिर तुझ से जुदा हो के कहीं ख़ुद से बिछड़ जाएँ
हम लोग कुछ ऐसे भी दिल-आज़ार नहीं हैं
तालीफ़ हैदर
About the poet

तालीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तालीफ़ हैदर

  1. बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देना - तालीफ़ हैदर

    बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देनातो मैं ने तय किया इस दश्त को दीवार कर देना

    12.4K reads
  2. हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैं - तालीफ़ हैदर

    हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैंमंज़िल से परे दश्त-ए-बला देख रहे हैं

    12.4K reads
  3. हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होते - तालीफ़ हैदर

    हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होतेज़ुल्फ़ों की तरह तेरी परेशाँ नहीं होते

    12.4K reads
  4. न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई का - तालीफ़ हैदर

    न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई काहमें तो शौक़ है बस यूँही नय-नवाई का

    12.4K reads
  5. नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचा - तालीफ़ हैदर

    नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचाफिर मैं ने उसे अपने हवस-ज़ार में खींचा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like