हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैं - तालीफ़ हैदर

तालीफ़ हैदरतालीफ़ हैदर1 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैं
मंज़िल से परे दश्त-ए-बला देख रहे हैं

इस शहर में एहसास की देवी नहीं रहती
हर शख़्स के चेहरे को नया देख रहे हैं

इंकार भी करने का बहाना नहीं मिलता
इक़रार भी करने का मज़ा देख रहे हैं

तू है भी नहीं और निकलता भी नहीं है
हम ख़ुद को रग-ए-जाँ के सिवा देख रहे हैं

कुछ कह के गुज़र जाएगा इस बार ज़माना
हम उस के तबस्सुम की सदा देख रहे हैं
तालीफ़ हैदर
About the poet

तालीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तालीफ़ हैदर

  1. बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देना - तालीफ़ हैदर

    बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देनातो मैं ने तय किया इस दश्त को दीवार कर देना

    12.4K reads
  2. हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होते - तालीफ़ हैदर

    हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होतेज़ुल्फ़ों की तरह तेरी परेशाँ नहीं होते

    12.4K reads
  3. न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई का - तालीफ़ हैदर

    न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई काहमें तो शौक़ है बस यूँही नय-नवाई का

    12.4K reads
  4. नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचा - तालीफ़ हैदर

    नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचाफिर मैं ने उसे अपने हवस-ज़ार में खींचा

    12.4K reads
  5. फिर क़िस्सा-ए-शब लिख देने के ये दिल हालात बनाए है - तालीफ़ हैदर

    फिर क़िस्सा-ए-शब लिख देने के ये दिल हालात बनाए हैहर शेर हमारा आख़िर को तेरी ही बात बनाए है

    12.4K reads