फिर क़िस्सा-ए-शब लिख देने के ये दिल हालात बनाए है - तालीफ़ हैदर

तालीफ़ हैदरतालीफ़ हैदर1 Sept 1987

4 min read · 12.4K reads

फिर क़िस्सा-ए-शब लिख देने के ये दिल हालात बनाए है
हर शेर हमारा आख़िर को तेरी ही बात बनाए है

तुम को है बहुत इंकार तो तुम भी इस की तरफ़ जा कर देखो
वो शख़्स अमावस रात को कैसे चाँदनी रात बनाए है

अब ख़्वाब में भी उस ज़ालिम को बस हिज्र का सौदा रहता है
ऐ जज़्बा-ए-दिल तू किस के लिए ये फूल और पात बनाए है

क्या होश-ओ-ख़िरद क्या हर्फ़-ओ-नवा सब अपने लिए बेकार हुए
क़िर्तास-ए-नज़र पर तन्हाई बीते लम्हात बनाए है

हर बार वही हिज्राँ हिज्राँ का शोर मचाने वाला दिल
अपनी ही करे है रिश्ता-ए-ग़म तेरे ही सात बनाए है

क्या जानिए अब के मौसम में कब वक़्त के जी में क्या आए
किस की औक़ात बिगाड़े है कि की औक़ात बनाए है

ये तेरा दिवाना रात गए मालूम नहीं क्यूँ पहरों तक
आँसू की लकीरों से कितने नक़्श-ए-जज़्बात बनाए है
तालीफ़ हैदर
About the poet

तालीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तालीफ़ हैदर

  1. बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देना - तालीफ़ हैदर

    बहुत मुश्किल था मुझ को राह का हमवार कर देनातो मैं ने तय किया इस दश्त को दीवार कर देना

    12.4K reads
  2. हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैं - तालीफ़ हैदर

    हम हिज्र के रस्तों की हवा देख रहे हैंमंज़िल से परे दश्त-ए-बला देख रहे हैं

    12.4K reads
  3. हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होते - तालीफ़ हैदर

    हम जब्र-ए-मोहब्बत से गुरेज़ाँ नहीं होतेज़ुल्फ़ों की तरह तेरी परेशाँ नहीं होते

    12.4K reads
  4. न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई का - तालीफ़ हैदर

    न बेकली का हुनर है न जाँ-फ़ज़ाई काहमें तो शौक़ है बस यूँही नय-नवाई का

    12.4K reads
  5. नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचा - तालीफ़ हैदर

    नज़ारगी-ए-शौक़ ने दीदार में खींचाफिर मैं ने उसे अपने हवस-ज़ार में खींचा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like