दिल-आज़ारी मोहब्बत में कहाँ मा'लूम होती है

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

दिल-आज़ारी मोहब्बत में कहाँ मा'लूम होती है

अजब तस्कीं पस-ए-सोज़-ए-निहाँ मा'लूम होती है

निगाह-ए-नाज़ अक्सर दास्ताँ मा'लूम होती है

किसी की आँख हम-वस्फ़‌‌‌‌-ए-ज़बाँ मा'लूम होती है

ख़ुदाया ख़ैर क्या ताज़ा तबाही आने वाली है

ख़मोशी से क़रीब-ए-आशियाँ मा'लूम होती है

छुपी जाती है मंज़िल ही ग़ुबार-ए-राह-ए-मंज़िल में

मिरी क़िस्मत शरीक-ए-कारवाँ मा'लूम होती है

ये गर्म-ए-गुफ़्तुगू सय्याद किस से है ज़रा सुन लो

क़फ़स वालो सदा-ए-बाग़बाँ मा'लूम होती है

मिरी बातें तो वो शिकवा समझ कर सुन नहीं सकते

ख़मोशी भी उन्हें मेरी गराँ मा'लूम होती है

फ़रेब-ए-शौक़ में मंज़िल जिन्हें आँखें समझती थीं

वही अब आह-ए-गर्द-ए-कारवाँ मा'लूम होती है

ग़ुरूर-ए-हुस्न से कोशिश मतानत इख़्तियारी की

तुम्हारी शोख़ियों में राएगाँ मा'लूम होती है

ज़माने की ज़बाँ पर है उन्हीं की दास्ताँ 'तालिब'

उन्हें हर बात मेरी दास्ताँ मा'लूम होती है

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like