वो जो मुझमें इक आफ़ताब-सा है - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

3 min read · 12.4K reads


न जागने की इजाज़त न हमें सोने की
कहाँ से बात उठायें अज़ान होने की

तमाम घाट के पानी पे फिर गई काई
जब आयी बारी हमारी लिबास धोने की

हम उसके शहर के रंगों से चुप गुज़र जाते
यह किसने बात चला दी हमें भिगोने की

कहाँ धुँए की परस्तिश में जा फंसे यारो
यही तो रुत थी ख़यालों में आग बोने की

हसारे ज़ात के जिन्दानियों! उठो ! जागो
यहाँ किसी को इजाज़त नहीं है सोने की

वो मेरी पीठ पर रख कर मेरा ही सर बोला
किसे पड़ी है किसी की सलीब ढोने की

मैं लम्स लम्स बिखरता चला गया तलअत
मिली जो रात उसे रूह में समोने की
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like