मिटटी की तहें - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

8 min read · 12.4K reads

मिटटी की तहें
शहर का तालाबजाने कब भरेगा?
नहर का पानी सुना है दे रहे हैं।
नहर का पानी मगर आने से पहले ही
कहीं यह गन्दगी से भर न जाए।

अब यहाँ जो भी दिखायी दे रहा है।
सब यहाँ ऐसा नहीं था।
यह वही तालाब है जिसमें कभी,
हर सुबह कितने ही कँवल खिलते रहे हैं।
धूप, जाड़ा, आसमां, ताज़ा हवा,
बाहें पसारे,
इस जगह मिलते रहे हैं।

मैं बहुत छोटा था शायद,
कुछ कहीं था भी की बस
यूँ ही सा था मैं।
बारिश आती, और हम बच्चे,
महल्लों से निकल कर,
भीगते किलकारियां भरते,
गली, बाज़ार, चौराहों को पीछे छोड़ते,
भागे चले जाते,
कि बारिश में सब इस तालाब में
मिल कर नहायें।
एक दूजे को छुएं,
पानी में तैरें, छप छपाएं।

अब कई दिन बाद आया हूँ
तो देखा है,
यहाँ सब किस कदर बदला हुआ है।
अब यहाँ दल दल है, keechad है,
फज़ा में गंदगी है।
उस तरफ़ का एक हिस्सा,
शहर में जो जानवर मरता है,
उस की खाल अलग करने के काम आने लगा है,
गिध्ध कव्वों और कुत्तों को,
बहुत बहाने लगा है।
दरमियाँ
अब भी कहीं कुछ है,
कि ज्कई के नीचे सुगबुगाता सा है,
पुराने मौसमों की याद को थामें हुए है।

कोई कहता है उसे मरघट से जोड़ा जा रहा है,
और कोई घाट के मन्दिर के बारे में
यह कहता है
कि तोडा जा रहा है।
कुछ का कहना है
कि जब चारों तरफ़
यह गन्दगी से भर उठे
तो एक दो मिटटी की हल्की सी
तहे दे कर
इसे इक खूबसूरत पार्क में
तब्दील कर दें।
या अगर सरकार को मंज़ूर हो तो,
इस जगह को बेच डाले
ताकि लोग
अपने लिए इस शहर में
कुछ घर बनालें।
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like