इक संग जब सुकूत की मंजिल गुज़र गया - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

3 min read · 12.4K reads

इक संग जब सुकूत की मंजिल गुज़र गया
सैली सदा के रंग फ़ज़ाओं में भर गया

कतरा जो आबशार के दिल में उतर गया
पानी का फूल बन के फ़ज़ा में बिखर गया

उलझा मैं साँस साँस रगे-जां से इस कदर
आख़िर मेरा वजूद मुझे पार कर गया

साया सा इक इधर को ही लपका तो था मगर
जाने कहाँ से हो के परिंदा गुज़र गया

खिड़की पे कुछ धुँए की लकीरें सफ़र में थीं
कमरा उदास धूप की दस्तक से डर गया

छत पर तमाम रात कोई दौड़ता फिरा
बिस्तर से मैं उठा तो वो जाने किधर गया

ख़ुशबू हवा में नीम के फूलों से यूँ उड़ी
तलअत तमाम गाँव का नक्शा सँवर गया
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like