अग्ज़ास्ट फैन - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

10 min read · 12.4K reads



अग्ज़ास्ट फैन
मैं आवारा तबीयत तो नही
लेकिन हमेशा
अपनी महवर पर अकेले घूमते रहना
मुझे अच्छा नहीं लगता।
यहाँ तो यूँ भी चारों ओर बस मकड़ी के जाले
धूल मिटटी और अँधेरा है ।
यह छोटा सा दरीचा,
जिस के अन्दर,
इन सभी के साथ मैं बरसों से जिंदा हूँ
हमारा सब का मुश्तरका बसेरा है।

इधर बाहर मेरे मुंह की तरफ़
आकाश खुलता है
तो पीछे एक बूढा रेस्तरां
जो नित नयी तहज़ीब के सांचे में ढलता है,
वो शायद सो रहा है,
और मेरी आवाज़ सन्नाटे पे तारी है,
मेरी आवाज़ गोया
सो रहे अजगर के मुंह से साँस जारी है।
अभी कुछ देर पहले तक
वहां सब रौशनी,
हर मेज़ पर लोगों का जमघट था,
मगर अब चंद खाली कुर्सियां
मेज़ों के सीनों से लगीं आराम करती हैं
यह सब हर सुबह उठ कर
आने वाले ग्राहकों के नाम पर
बनती संवारती हैं।

मैं काफी थक गया हूँ
अब जो थोड़ी देर को बत्ती चली जाए
तो मुझको नींद आ जाए।
मैं, आज आंखों में
उस बच्चे की भोली मुस्कराहट ले के सोऊंगा,
जो कल इस रेस्तरां में
अपनी मां के साथ के साथ पहली बार आया था,
मेरी आवाज़ पर हैरतज़दा हो कर
जब उसने मां से कुछ पूछा
तो उसने यूँ बताया था,
की बेटे! आदमी की साँस,
रोटी की महक, सालन की खुशबू
और सिगरेट का धुआं
इक तरहां से कैद हो जायें
तो यह पंखा उन्हें अपनी ज़रिये
खैंच कर
ताज़ा हवा का रास्ता हमवार करता है,
यह पंखा जानते हो आदमी से प्यार करता है।
यह सुन कर फूल से बच्चे के चेहरे पर
न जाने कौन से जन्मों की
मीठी मुस्कराहट जाग उठ्ठी थी
मेरे दिल से भी जिसको देख कर
इक आग उठ्ठी थी ।

उसी इक आग की लौ में
मैं अपने आप को शायद कभी पहचान पाऊँगा
मगर इस धूल मिटटी और अंधेरे से
भला कब तक निभाऊंगा ।

मैं काफी थक गया हूँ,
अब जो थोड़ी देर को बत्ती चली जाए
तो मुझको नींद आ जाए,
मुझे कल सुबह
फिर ताज़ा का रास्ता हमवार करना है
की उस बच्चे की मीठी मुस्कराहट के लिए
इस ज़िंदगी से प्यार करना है।
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like