कुछ ज़रूरत से कम किया गया है - तहज़ीब हाफ़ी

तहज़ीब हाफ़ीतहज़ीब हाफ़ी

3 min read · 12.4K reads

कुछ ज़रूरत से कम किया गया है
तेरे जाने का ग़म किया गया है

ता-क़यामत हरे भरे रहेंगे
इन दरख़्तों पे दम किया गया है

इस लिए रौशनी में ठंडक है
कुछ चराग़ो को नम किया गया है

क्या ये कम है कि आख़िरी बोसा
उस जबीं पर रकम किया गया है

पानियो को भी ख़्वाब आने लगे
अश्क दरिया में ज़म किया गया है

उन की आँखों का तजि़्करा कर के
मेरी आँखों को नम किया गया गया है

धूल में अट गए है सारे ग़ज़ाल
इतनी शिद्दत से रम किया गया है
तहज़ीब हाफ़ी
About the poet

तहज़ीब हाफ़ी

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like