नहीं कोई दोस्त अपना यार अपना मेहर-बाँ - ताबाँ अब्दुल हई

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

4 min read · 12.4K reads

नहीं कोई दोस्त अपना यार अपना मेहर-बाँ अपना
सुनाऊँ किस को ग़म अपना अलम अपना फ़ुग़ाँ अपना

न ताक़त है इशारे की न कहने की न सुनने की
कहूँ क्या मैं सुनूँ क्या मैं बताऊँ क्या बयाँ अपना

निपट रखता है जी मेरा ख़फ़ा हूँ नाक में दम है
न घर भाता है ने सहरा कहाँ कीजे मकाँ अपना

हुआ हूँ गुम मैं लश्कर में परी-रूयाँ के हे ज़ालिम
कहाँ ढूँढूँ किसे पूछूँ नहीं पाता निशाँ अपना

बहुत चाहा कि आवे यार या इस दिल को सब्र आवे
न यार आया न सब्र आया दिया में जी नदाँ अपना

क़फ़स में बंद हैं ये अंदलीबें सख़्त बे-बस हैं
न गुलशन देख सकती हैं न अब वे आशियाँ अपना

मुझे आता है रोना ऐसी तन्हाई पे ऐ ‘ताबाँ’
न यार अपना न दिल अपना न तन अपना न जाँ अपना
ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like