मैं हो के तिरे ग़म से नाशाद बहुत रोया

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

मैं हो के तिरे ग़म से नाशाद बहुत रोया

रातों के तईं कर के फ़रियाद बहुत रोया

हसरत में दिया जी को मेहनत की न हुइ राहत

मैं हाल तिरा सुन कर फ़रहाद बहुत रोया

गुलशन से वो जूँ लाया बुलबुल ने दिया जी को

क़िस्मत के उपर अपनी सय्याद बहुत रोया

नश्तर तो लगाता था पर ख़ूँ न निकलता था

कर फ़स्द मिरी आख़िर फ़स्साद बहुत रोया

कर क़त्ल मुझे उन ने आलम में बहुत ढूँडा

जब मुझ सा न कुइ पाया जल्लाद बहुत रोया

जब यार मिरा बिगड़ा ख़त आए से ऐ 'ताबाँ'

तब हुस्न को मैं उस के कर याद बहुत रोया

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like