ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आज

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आज

मैं हूँ और हाथ मिरा और ये गरेबान है आज

लटपटी चाल खुले बाल ख़ुमारी अँखियाँ

मैं तसद्दुक़ हूँ मिरी जान ये क्या आन है आज

कब तलक रहिए तिरे हिज्र में पाबंद-ए-लिबास

कीजिए तर्क-ए-त'अल्लुक़ ही ये अरमान है आज

आइने को तिरी सूरत से न हो क्यूँ हैरत

दर ओ दीवार तुझे देख के हैरान है आज

आशियाँ बाग़ में आबाद था कल बुलबुल का

हाए 'ताबाँ' ये सबब क्या है कि वीरान है आज

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीहे पूर्वजो!संतति बन वापस आओ। धरती का कुछ हिस्सा बचा होगा, वहाँ मिल-बैठ कर रोओ। जीने-मरने के बीच अगली पीढ़ियाँ तैयार करो। उनके रुदन के लिए धरती का ज़रा और छोटा हिस्सा बच्चा रखो। पानी गाढ़ा या पतला बहने दो।हमारे ज़ेहन बंजर हो चले हैं, तुम्हारे आने तक हरियाली लफ़्ज़ पूजा जाएगा। हवा के थपेड़े वीभत्स होंगे। फिर भी तुम प्यार करो। हमें जन्मो कि हम अपना पाप फिर से जिएँ। तुम्हारे साथ करोड़ों साल पहले ख़त्म हो गए भीमकाय जीव-जंतु होंगे। उनका विकास हो चुका होगा और उनके चेहरों पर धातु के एंटीना और लेज़र गन होंगी। तुम उनसे हमें बचाओ। जब वे प्रेम में रोएँ, दूर से हमें दिखाओ। हमें रेंगना सिखाओ कि हम उनकी आँखों से ओझल रहें।— लाल्टूसपने में होना भी होना है होने जैसाएक मुसलसल यात्रा के बीच मिली बापरवाह नींद में भी सपने आते हैंसारी वजूहात हैं अवसाद में डूब जाने की— अशोक कुमार पांडेय