कौन

Suryakumar PandeySuryakumar Pandey10 Oct 1954

1 min read · 12.8K reads

रंग-बिरंगे चित्र बनाये
मैंने अपनी कॉपी में,
लेकिन तितली के पंखों पर
सुन्दर चित्र बनाता कौन?

नीली स्याही से मैंने
दावात भरी यह नन्हीं-सी,
लेकिन सागर में पानी
नील-नीला भर जाता कौन?

मम्मी ने पहनाये मुझको
साफ़-धुले उजले कपड़े,
लेकिन आसमान को, बादल
के कपड़े पहनाता कौन?

पापा आते हैं स्कूटर से
अंकल पैदल आ जाते
लेकिन सुबह-सुबह गाड़ी से
सूरज को पहुँचाता कौन?

सुन अलार्म मम्मी उठती हैं
दीदी रोज़ जगाने पर,
लेकिन नन्हीं गौरैया को
आकर सुबह जगाता कौन?

Suryakumar Pandey
About the poet

Suryakumar Pandey

Suryakumar Pandey is an Indian poet, humorist, satirist and writer. During his literary career, Suryakumar Pandey has contributed to various genres of Hindi literature including Hasya Kavita, Vyangya and Bal Kavita etc.

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like